रामगढ़ चौक: 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर लखीसराय पुलिस पूरी तरह से एलर्ट पर है।
लखीसराय। 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर लखीसराय पुलिस पूरी तरह से एलर्ट पर है। खासकर सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। झारखंड की तरफ से आने वाली हर छोटी-बड़ी वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। वहीं मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लखीसराय और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट पर है।