पैलानी: निवाईच और कालेश्वर के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Pailani, Banda | Apr 12, 2026 बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत निवाईच और कालेश्वर के बीच मे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने की वजह से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।