Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
No video available

भरतपुर: पूंजी ग्राम पंचायत में मनरेगा काम के दौरान मजदूरों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं किया जा रहा पालन #लॉकजाउन

MORE NEWS

बयाना से जयपुर जा रही निजी बस के ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट | बस्सी में स्विफ्ट सवारों ने बस रोककर पीटा | थाने में केस दर्ज

Bharatpur, Bharatpur | Jun 28, 2026

#भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाने और शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 34 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से गाड़ी दौड़ाने, रैश ड्राइविंग और स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। हुड़दंगियों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर का व्यापक स्तर पर उपयोग किया जाएगा ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

#पीड़ित_पर_दवाब_बनाने_का_आरोप..
भरतपुर। कुम्हेर थाना क्षेत्र के रारह में 17 जून की रात एक होटल पर शराब पीने से मना करने पर बदमाशों द्वारा होटल पर धावा बोलकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूट करने के मामले में अब पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़ित का कहना है कि घटना के ग्यारह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पहले भी होटल मालिक पर राजीनामा करने का दबाव बनाने के लिए मारपीट की गई थी, और अब एक बार फिर दबंगों द्वारा एकजुट होकर समझौते के लिए लगातार दबाव डाला जा रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

#पीड़ित_पर_दवाब_बनाने_का_आरोप.. भरतपुर। कुम्हेर थाना क्षेत्र के रारह में 17 जून की रात एक होटल पर शराब पीने से मना करने पर बदमाशों द्वारा होटल पर धावा बोलकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूट करने के मामले में अब पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़ित का कहना है कि घटना के ग्यारह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पहले भी होटल मालिक पर राजीनामा करने का दबाव बनाने के लिए मारपीट की गई थी, और अब एक बार फिर दबंगों द्वारा एकजुट होकर समझौते के लिए लगातार दबाव डाला जा रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 28, 2026

#भरतपुर। डीग जिले के कुम्हेर इलाके में बाबुला कैनाल से लेकर कुम्हेर कस्बे तक बन रहे नाले के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर नाले की खुदाई के काम को पूरी तरह रुकवा दिया। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे सुरेश चंद ने बताया कि नगर पालिका जहां नाले की खुदाई कर रही है, वह जगह डिवाइडर से 100 फुट की दूरी पर है और वहां स्थानीय ग्रामीणों के खेत आते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि निजी खेतों में निर्माण किए जाने के बदले उन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए, और बिना मुआवजे के वे काम नहीं होने देंगे। ​विरोध प्रदर्शन की सूचना पर नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण अपनी मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे और समझाइश का कोई असर नहीं हुआ, जिसके बाद अधिकारियों को बुलडोजर मशीनों के साथ वापस लौटना पड़ा। दूसरी ओर, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि भरतपुर से कुम्हेर जाने वाला यह मार्ग स्टेट हाईवे है, जिसके तहत डिवाइडर से दोनों तरफ 120 फुट का दायरा सरकारी जमीन के अंतर्गत आता है। नगर पालिका इसी नियम के तहत 100 फुट के अंदर ही हाईवे के दोनों तरफ नाले का निर्माण करवा रही है, फिर भी ग्रामीणों द्वारा काम में बाधा डाली जा रही है।

#भरतपुर। जिले में रविवार को 46 परीक्षा केंद्रों पर वनपाल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित की गई, जिसमें कुल 13,941 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 10,558 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,383 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसके तहत हर केंद्र पर निगरानी रखने के लिए 9 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें तैनात की गईं, जिनमें आरएएस, आरपीएस और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल थे। परीक्षा केंद्रों पर एंट्री से पहले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति ली गई और मेटल डिटेक्टर से गहन तलाशी की गई। इस दौरान सख्त गाइडलाइन के तहत कपड़ों में लगी मेटल की चीजें हटवाई गईं और महिला अभ्यर्थियों के दुपट्टे, हाथों में बंधे धागे व कलावे भी केंद्र के बाहर ही निकलवा दिए गए। दोपहर 1 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद बस स्टैंड पर अचानक परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बसों की संख्या कम होने के कारण ग्रामीण इलाकों से आए अभ्यर्थियों में सीट पाने के लिए बस में चढ़ते समय जमकर धक्का-मुक्की देखने को मिली, वहीं बस स्टैंड पर सुरक्षा या व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी तैनात नहीं नजर आए।