महोबा: नवरात्रि की धूम, राठ रोड में बंगाल के कारीगरों ने बनाई मां काली की 9 विशाल प्रतिमाएं, श्रद्धालु ले रहे हैं मूर्तियां
Mahoba, Mahoba | Oct 10, 2026 नवरात्रि को लेकर देवी प्रतिमाओं के निर्माण का काम जोरों पर है। बंगाल के मूर्तिकार कृष्ण कुमार दास पिछले 30 वर्षों से यहां प्रतिमाएं बना रहे हैं। इस बार मां काली की 9 बड़ी और मां दुर्गा की 150 प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। कारीगर मिट्टी और पुआल से प्रतिमाओं को आकार दे रहे हैं। इनकी प्रतिमाएं महोबा, हमीरपुर, बांदा और मध्य प्रदेश के कई जिलों में जाती हैं।