कुल्लू: कुल्लू में 4,000 अवैध भांग के पौधे नष्ट, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
Kullu, Kullu | Oct 15, 2026 कुल्लू पुलिस ने मणिकर्ण घाटी में अवैध भांग की खेती पर दो स्थानों से करीब 4,000 पौधे नष्ट किए। जरी चौकी और मणिकर्ण थाना पुलिस ने थुचानी नाला व लपास गांव के पास कार्रवाई की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।