इस्लामनगर अलीगंज: एक करोड़ रुपए की साइबर ठगी मामले में शाहपुर से आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश जारी
साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना जमुई की विशेष जांच टीम ने सिकंदरा व चंद्रदीप पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर साइबर अपराधी आलोक कुमार को गिरफ्तार किया है। वह चंद्रदीप थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का निवासी है। साइबर थानाध्यक्ष ने रविवार को 4:30 बजे बताया कि आरोपी करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी में संलिप्त है।