मंदसौर: मंदसौर जिला अस्पताल में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर किया आंदोलन, सौंपा ज्ञापन
मंदसौर जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार को एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया,सुबह करीब साढ़े 11 बजे बजरंगबली मंदिर पर एकत्र होकर कर्मचारियों ने नारेबाजी की और प्रतीकात्मक ज्ञापन सौंपा,कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता,वेतन सुधार सहित अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की और आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी,