शिवपुरी जिले देहात थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक टीआई (टाउन इंस्पेक्टर) के साथ गाली-गलौज करने और उनकी कॉलर पकड़ने वाले आरोपी का शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे जुलूस निकाला। आरोपी को मुख्य बाजार से पैदल ले जाया गया, जहां वह 'अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है' के नारे लगाता हुआ नजर आया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।