कुटुंबा: अंबा में कार से 112 लीटर देसी शराब बरामद, दो तस्कर किए गए गिरफ्तार
अंबा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 112.5 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई कसौटी नहर के समीप वाहन जांच के दौरान की गई।थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की एक बड़ी खेप कार के माध्यम से था