मरवाही: सराफा व्यापारी हत्या मामले में गरमाई राजनीति, पेंड्रा में PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटमी साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या और लूट की घटना को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।