नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र के गांव बीलना से युवती लापता, परिवार के लोग परेशान, तलाश जारी
गुरुवार दोपहर करीब 2:00 नौगांवा थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि क्षेत्र के गांव बीलना निवासी तौफीक की पुत्री जैनब सोमवार दोपहर 12:00 किसी काम से कहीं घर के बाहर गई थी। तब से वह घर वापस लौटकर नहीं आई, परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया लेकिन जैनब का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी थाना पुलिस।