सहारनपुर: रंगोली गार्डन में प्रीमियम लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने किया
करवा चौथ और दीपावली के त्योहारों को लेकर सहारनपुर में रौनक बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में रविवार को दिल्ली रोड स्थित रंगोली गार्डन में ‘खुशियों का करवा चौथ एवं दिवाली मेला 2026’ सजाया गया। प्रीमियम लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार (आईएएस) ने किया।