समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाधी गांव में रास्ते के विवाद में हिंसक झड़प, एक की मौत
समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाधी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने हथियार और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें 83 वर्षीय रामचंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए