सरदारशहर: देवासर माईनर में घटिया निर्माण सामग्री का आरोप, जांच सार्वजनिक न होने पर किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना #jansamasya
सरदारशहर के देवासर माईनर के निर्माण में घटिया और निम्न स्तर की निर्माण सामग्री लगाए जाने के आरोपों को लेकर किसान सभा का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार से एसडीएम कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने प्रशासन पर जांच को दबाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नही