भभुआ: सैदरा गांव के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलटने से एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 28, 2024 सैदरा गांव के पास अनियंत्रित ई रिक्शा के पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जो भभुआ थाना क्षेत्र के सैदरा गांव निवासी प्रकाश बिन्द के 22 वर्षीय सरवन कुमार बताया गया है। परिजनों ने कहा कि युवक अपने गांव से ई रिक्शा पर सवार होकर सामान की खरीदारी करने के लिए भभुआ बाजार आ रहा था। सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।