खुरई: खुरई को जिला बनाने के लिए आज सभी वर्गों ने मिलकर हाथों में तख्तियां लेकर ढोल नगाड़ों के साथ निकाला विशाल जूलूस।
Khurai, Sagar | Aug 11, 2024 खुरई को जिला बनाने की मांग को लेकर आज दोपहर 1.00 बजे सभी वर्गों के हजारों लोगों ने विशाल जूलूस निकाला। जूलूस किला परिसर से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्ग से निकाला गया। जूलूस में तख्तियां लेकर ढोल नगाड़े बजाकर नारे लगाते हुए लोग खुरई को जिला बनाने की मांग कर रहे थे। तहसीली परिसर में पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।