खुरई: शहरी थाना क्षेत्र के गढ़ोला नाका रोड पर हुई फायरिंग में एक युवक हुआ घायल, दर्ज हुआ मामला
Khurai, Sagar | Aug 10, 2024 खुरई के गढ़ोला नाका रोड पर शुक्रवार की रात 12 बजे दो अज्ञात लोगों ने कार में सवार युवकों पर फायर कर दिया जिसमें एक युवक घायल,पुलिस ने घायल युवक 28 वर्षीय शहबाज खान को अस्पताल में भर्ती कराया,बताया जा रहा है कि हमला करने वाले दो युवक पैदल आए थे। घायल युवक अपने दुकानदार साथी के साथ फोर व्हीलर से चौराहे पर जा रहे थे, आज दोपहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की