खुरई: डोहेला मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास की धूमधाम से मनाई गई। साहित्य से जुड़े लोगों ने दिए अपने व्याख्यान।
Khurai, Sagar | Aug 12, 2024 खुरई के प्राचीन डोहेला मंदिर में रविवार की सुबह रामचरित मानस के रचायता महान संत गोस्वामी तुलसीदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई,सबसे पहले मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा की गई। इसके बाद साहित्य से जुड़े लोगों ने अपने अपने व्याख्यान दिए। वक्ताओं द्वारा तुलसी दास जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। उन्होंने रामचरित मानस की रचना कर विश्व वसुधा को धन्य किया है।