खुरई: नगर पालिका द्वारा जर्जर मकानों को गिराए जाने की मुहिम जारी मुख्य सड़क पर बिहारी वार्ड में गिराया गया 3 मंजिला मकान
Khurai, Sagar | Aug 11, 2024 शाहपुर की घटना के बाद प्रशासन ने प्रदेश भर में जर्जर मकान और अन्य निर्माण गिराए जा रहे हैं। इसी के तहत खुरई नगर पालिका द्वारा भी नगर के जर्जर मकान गिराए जा रहे हैं। कल देर रात नगर पालिका ने मुख्य सड़क पर बिहारी वार्ड में एक 3 मंजिला मकान गिराया है। जिसके बाद सुबह उसके बाजू के मकान की जर्जर हालत सामने आई कच्ची दिवालों पर बना है 4 मंजिला मकान।