हुज़ूर: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा शोरूम मैनेजर की मौत
Huzur, Bhopal | Dec 31, 2025 छोला मंदिर थाना क्षेत्र के टिंबर मार्केट इलाके में ट्रक की चपेट में आने से ई-रिक्शा शोरूम मैनेजर अनिल राठौड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। अनिल सोमवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी से घर लौट रहे थे, तभी रिवर्स हो रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए| परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई|