बुधवार सुबह लगभग 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुचाई में प्रखंड प्रशासन एवं “समस्त रक्तवीर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक रहा और बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।