अशोक नगर: सीहोर गांव के पास बाइक फिसलने से दो युवक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के सीहोर गांव के पास अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रुसल्ला गांव निवासी सुनील पुत्र कल्लू पाल उम्र 35 वर्ष एवं प्रवीण पुत्र मेहरबान सिंह जाटव उम्र 24 वर्ष सोमवार की रात 10:00 बजे कुकरेटा गांव से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सीहोर गांव के पास उनकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई।