पुनासा: मूंदी क्षेत्र में तेज आंधी से मकानों की छतें उड़ीं, गरीब परिवारों को हुआ नुकसान
मलगांव (खंडवा)। रविवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान ने ग्राम मलगांव में कई गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अचानक मौसम बदलने के बाद चली तेज हवाओं के कारण गांव के करीब तीन से चार मकानों की छतें उड़ गईं, जिससे परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।