कौंच: कोंच में कैलिया बाईपास के पास प्लॉट विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग गंभीर रूप से घायल, महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
Konch, Jalaun | Apr 23, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है, ग्राम लौना निवासी मोहिनी ने गुरुवार दोपहर 1:30 बजे कोतवाली कोंच में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, आरोप है कि 22 मार्च की शाम कैलिया बाईपास स्थित प्लॉट पर काम के दौरान शैलेंद्र, सुभाष और रमाकांत ने उनके भाई व एक अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट की और कारीगरों को धमकाया, घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।