उज्जैन शहर: आगर रोड मंडी चौराहे के समीप साईकल चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि काजीपुरा निवासी संतोष पिता मुंशी भिलाला लाईट का काम करता था और कल वह काम से रात में वापस अपने घर जाने के लिए निकला था। सायकल सवार संतोष जब मंडी गेट चौराहे के पास गायत्री नगर पहुंचा तभी तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में संतोष की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला। सूचना मिलने पर