जबलपुर: गधेरी में एक पेड़ मां के नाम अभियान की हुई शुरुआत, सांसद, महापौर, विधायक और नगर निगम अध्यक्ष ने लगाये पौधे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आव्हान पर जबलपुर जिले में एक पेड माँ के नाम अभियान की शुरुआत आज सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी एवं नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने डुमना नेचर पार्क के समीप गधेरी में पौधारोपण कर की। पौधारोपण के इस कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम द्वारा किया गया था।