जबलपुर: साई कृपा डेयरी गौरा चौकी अंतर्गत घर में सोते समय व्यक्ति की सांप के डसने से हुई मौत
साइ कृपा डेयरी निवासी 35 वर्ष के व्यक्ति की सांप के डसने से मौत हो गई। 35 वर्षीय व्यक्ति इंदल मरावी अपने घर पर सो रहा था, उसी दौरान देर रात तकरीबन 3:00 बजे उसे सांप ने डस लिया जिसके बाद उसे पहले इलाज के लिए जिला अस्पताल विक्टोरिया लेकर के गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर के पहुंचे।