जबलपुर: सुपर मार्केट स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग में स्मार्ट मीटर में लगी आग, पटाखे की तरह जल गए दर्जनों मीटर
जबलपुर सुपर मार्केट स्थित एक बिल्डिंग में लगे कई मीटर में अचानक ही तेज धमाके के साथ आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस मीटर में सबसे पहले आग लगी थी वह स्मार्ट मीटर था, जिसके बाद एक के बाद एक कई मीटर उसकी चपेट में आ गए। मीटर में हो रहे विस्फोट की जानकारी तुरंत की स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम।