जबलपुर: नगर निगम सदन में बजट चर्चा के दौरान बहुमत के आधार पर बजट पारित किए जाने के विरोध में धरने पर बैठा कांग्रेस पार्षद दल
नगर निगम सदन में शहर विकास के लिए बजट पर चर्चा के तीसरे दिन हंगामे के बीच सत्ता पक्ष के द्वारा बहुमत के आधार पर निगमाध्यक्ष के जरिये बजट पारित किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने विरोध जताते हुए सदन में धरना दे दिया।इस दौरान विपक्ष ने कहा ये काला दिन है जो बिना चर्चा के बजट पारित किया गया।जबकि सदन में सार्थक चर्चा चल रही थी उसके बावजूद ऐसा किया।