जबलपुर: कटंगी बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार चार पहिया पिकअप ने दो बाइक में मारी टक्कर, 4 लोग हुए घायल
जबलपुर के कटंगी बाईपास रोड में एक तेज रफ्तार चार पहिया पिकअप वाहन ने रोड पर जा रहे दो मोटरसाइकिल वाहनों को टक्कर मार दी। जिससे चार लोगों को चोटें आई जिसके बाद, राहगीरों द्वारा घटना की जानकारी थाना माढ़ोताल में दी गई इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया है।