कुर्था: कुर्था प्रखंड परिसर में महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ राजद का धरना, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
Kurtha, Arwal | Jun 9, 2026 कुर्था प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार के विरोध में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पिंटू बिंद ने तथा संचालन बांके बिहारी सिंह ने किया। वक्ताओं ने सरकार पर युवाओं को रोजगार और गरीबों को 3 डिसमिल आवासीय पर्चा उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया।