पूरनपुर: गांव शेरपुर कला में बारिश के बाद धार्मिक स्थल में भरा नाले का पानी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला में बारिश से पहले नाले और नालियों की साफ सफाई न होने की बजह से बारिश का पानी सही से पास नहीं हो रहा है। इसी के चलते बारिश होने के बाद नाले का पानी पास में ही स्थित एक दरगाह में भर गया। दरगाह में गंदे नाले का पानी भरने को लेकर लोगों में रोष है। फिलहाल दरगाह में पानी भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।