निवाई: गांव राहोली के छात्रों को प्रिंसिपल ने पीएम श्री के दसवीं में 90% अंक लाने पर कराई हवाई यात्रा
Niwai, Tonk | Jun 26, 2026 उपखंड क्षेत्र पीएम श्री राउमावि राहोली के दो छात्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह नरूका ने स्वयं के खर्चे पर जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली की हवाई यात्रा करवाई। वहीं जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने डॉक्टर योगेंद्र सिंह नरूका की सराहना की बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई। डॉ नरूका ने शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे जानकारी दी।