कौंच: ग्राम सलैया बुजुर्ग में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Konch, Jalaun | Apr 9, 2026 कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग में बुधवार की देर रात करीब 11 बजे 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मीनाक्षी उर्फ मीनू पुत्री मोहर सिंह कौरव, ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया, बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतका की मां और भाई किसी काम से मोंठ गए हुए थे और मीनाक्षी घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया।