गोपालगंज: सदर अस्पताल में सांप के काटने से बच्चे की मौत, स्वजन ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
गोपालगंज : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार की देर रात सांप के काटने से अचेत एक बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद बच्चे के स्वजन ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही दवा काउंटर में तोड़फोड़ कर दवा को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्वजन को उग्र देखकर चिकित्सक भी वार्ड से बाहर निकल गए। मृतक बच्चे के पहचान विशम्भरपुर