तरबगंज: बकाया मानदेय भुगतान न मिलने से नाराज रोजगार सेवकों ने वजीरगंज ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर किया प्रदर्शन जताया विरोध
सोमवार को सुबह 10 बजे 14 माह से मानदेय न मिलने पर रोजगार सेवकों ने ब्लॉक परिसर के मेन गेट पर ताला बंद कर दिया। प्रदर्शन करते हुए रोजगार सेवकों ने कहा कि लेखाकार की लापरवाही के कारण 14 माह से मानदेय नहीं मिला है। हम लोग भुखमरी के कगार पर हैं। कार्यक्रम अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा ने कहा कि जल्दी ही डोंगल वेरीफाई कराकर भुगतान कराया जाएगा।