तरबगंज: नवाबगंज कस्बे के पडाव में मोहल्ले में स्थित दो अभ्यर्थियों के साथ एक मुन्ना भाई चढा पुलिस के हत्थे
शनिवार को गांधी इण्टर कालेज पुलिस भर्ती की द्वितीय पाली की परीक्षा में कुन्दन सिंहअभ्यर्थी तन्मय सिंह के जगह पेपर देने हेतु गया था।रविवार को कुन्दन सिंह को अभ्यर्थी हरिन्द कुमार की जगह पेपर देने जाना था।तीनोंआरोपियों को किशुनदासपुर रेलवे क्रासिंग से कोल्हमपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से1स्विफ्ट डिजायर कार,3मोबाइल फोन, बरामद किया है।