सिरोही: सिरोही में ग्राम रथ अभियान की शुरुआत, मंत्री ओटाराम देवासी ने 3 रथों को किया रवाना
Sirohi, Sirohi | Apr 28, 2026 सिरोही जिले में ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम रथ अभियान की शुरुआत की गई... इस अभियान के तहत मंत्री ओटाराम देवासी ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर से 3 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे और गांव-गांव जाकर आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे...