पटना ग्रामीण: कृषि भवन में मंत्री रामकृपाल यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अतिक्रमण किए तालाब-पोखर कराए जा रहे खाली
बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कृषि भवन में प्रेस वार्ता कर मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों की योजना जल जीवन हरियाली के तहत बिहार में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जितने भी तालाब, पोखर पर अतिक्रमण कर लिए गए हैं उन सब को खाली कराया जा रहा है। जल जीवन हरियाली योजना के तहत जल बचाने की और हरियाली लाने की ल