बरौनी: फुलवरिया थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो लूट मामले का किया उद्भेदन, लुटेरा गिरफ्तार, हथियार ज़ब्त
फुलवरिया थाना की पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर हुए स्कॉर्पियो लूट कांड का सफल उद्वेदन किया है। पुलिस ने चार लुटेरे को गिरफ्तार किया है ।जिसके पास से हथियार भी जप्त हुई है ।यह पूरी घटना गुरुवार सुबह आठ बजे की है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी लुटेरों के ऊपर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।