प्रतापगढ़: भचुण्डला कॉलेज में छात्र हितों को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने किया प्रदर्शन, 8 दिन में कार्रवाई की मांग
प्रतापगढ़ जिले के दलोट क्षेत्र स्थित राजकीय महाविद्यालय भचुण्डला में बुधवार को भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने छात्र हितों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य के माध्यम से कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के नाम सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने कॉलेज में बीएससी विज्ञान संकाय, एमए की विभिन्न विषयव