इस्लामनगर अलीगंज: जमुई जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ने महिला बिल पर कहा, विपक्ष को दोष देना भ्रामक है
अलीगंज में जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव राजेश पासवान ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने रविवार को 4 बजे कहा कि लोकसभा में बिल पारित नहीं होने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह गलत और भ्रामक है। उनके अनुसार सरकार परिशीमन से जुड़ा एजेंडा आगे बढ़ाना चाहती थी, जिसे विपक्ष की एकजुटता ने रोक दिया।