अकलतरा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में जयंती लाल बंजारे ने युवक सायरस केशी के साथ मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले जयंती लाल बंजारे के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मेहंदी गांव के सायरस केशी ने बताया कि वह कोटमिसोनार का क्रोकोडाइल पार्क पैदल घूमने जा रहा था।