बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर में सपा के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन
बहराइच जिले में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सपा लोहिया वाहिनी ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम, नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर विरोध जताया। ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपा।