बरेली: थाना कोतवाली क्षेत्र के चौपाल पुल पर गणेश विसर्जन यात्रा और चादरों का जुलूस आया आमने-सामने,गंगा जमुनी तहजीब की हुई मिसाल
थाना कोतवाली क्षेत्र के चौपाल पुल पर गणेश विसर्जन यात्रा और चादरों का जुलूस आया आमने-सामने, गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल हुई कायम।चौपला पुल पर एक तरफ से गणपति विसर्जन को लेकर हिंदू समुदाय के लोग आ गए जिसमें जमकर गुलाल उड़ाया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ से मुस्लिम पक्ष के उर्स के दौरान चादर चढ़ाने का जुलूस आ रहा था।