बरेली: हाफिजगंज क्षेत्र के सेंथल में युवती को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सेंथल में एक युवती को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवती को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। युवती ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मजार पर जा रही थी तभी सांप ने काट लिया।