बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र की गणेश नगर में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर में मामूली कहा सुनी के बाद दबंगों ने व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।