बरेली: थाना भोजीपुरा क्षेत्र निवासी दूसरे युवक की लाश रामगंगा में मिली,गणेश प्रतिमा के विसर्जन के समय हुआ था हादसा
भोजीपुरा थाना क्षेत्र निवासी गांव पीपलसाना चौधरी निवासी 35 वर्षीय रामेश्वर दयाल पुत्र रामचंद्र सक्सेना की लाश आज सुबह रामगंगा में तैरती पाई गई मृतक के घर वालों ने बताया कि रामेश्वर दयाल कल शाम को गांव के लोगों के साथ गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए राम गंगा आया था। जहां पर प्रतिमा विसर्जन के बाद गंगा स्नान करते समय पांच लोग गंगा में डूब गए।