बरेली: थाना इज्जत नगर क्षेत्र स्थित खंडेलवाल कॉलेज के पास तेज बारिश के चलते रोड पर गिरा पेड़, लगा लंबा जाम
थाना इज्जत नगर क्षेत्र स्थित खंडेलवाल कॉलेज के पास आज तेज बारिश के चलते रोड किनारे खड़ा पेड़ अचानक से गिर गया।जिस कारण रोड पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ को रोड से हटाया। काफी देर तक रोड पर लगा रहा लंबा जाम।