सीटीआई नाले में मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप!
📍 कानपुर | साउथ जोन
कानपुर के सीटीआई नाले में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सीढ़ी लगाकर नाले से शव को बाहर निकाला।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲 सच की तह तक... Ground Zero News के साथ!
.
.
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #CTINala #BreakingNews #GroundZeroNews